
कोेविड वैक्सीन टीकाकरण कार्यक्रम के तहत 22 स्थानों पर लगेंगे टीेके
जैसलमेर। कोेविड वैक्सीन टीकाकरण कार्यक्रम के तहत जिले में शनिवार को 22 स्थानों पर टीकाकरण सत्रों का आयोजन किया जाएगा। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. कमलेश चैधरी ने बताया कि शनिवार को जिले में निर्धारित 22 स्थानों जवाहिर चिकित्सालय जिला अस्पताल, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पोकरण, फलसूण्ड, भणियाणा तथा बाहला, बडाबाग, दरबारी गांव, रिदवा, षेखसर, बोहा, ताड़ाना, टाबरीवाला, कोरिया गांव, पाबनासर, उंडा, भेलाणी, मंगलियावास, शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र गफूर भट्ठा, गांधी काॅलोनी डिस्पेन्सरी, सुदासरी कच्चीबस्ती आंगनवाड़ी केन्द्र, तोताराम की ढाणी आंगनवाड़ी केन्द्र व भील बस्ती आंगनवाडी केन्द्र में आयोजित टीकाकरण सत्रों में टीके लगाए जाएंगे।
शहर में छह स्थानों पर टीकाकरण
जैसलमेर शहरी क्षेत्र में शनिवार को छह स्थानों पर टीकाकरण सत्रों का आयोजन किया जाएगा। जैसलमेर शहरी क्षेत्र में जिला अस्पताल जवाहर चिकित्सालय, गफूर भट्ठा स्थित शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, गांधी काॅलोनी डिस्पेन्सरी के अलावा शनिवार को सुदासरी कच्ची बस्ती आंगनवाड़ी, तोताराम की ढाणी आंगनवाड़ी व भील बस्ती आंगनवाडी पर भी टीके लगाए जाएंगे। डाॅ. चैधरी ने 60 वर्ष से अधिक आयु के सभी नागरिकों व 45 वर्ष से के गम्भीर बीमार रोगियों से अपील कर कहा है कि वे अपने निकट के टीकाकरण स्थलों पर पहुंच कर टीका अवश्य लगवाएं।
Published on:
27 Mar 2021 02:04 pm
बड़ी खबरें
View Allजैसलमेर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
