सहायक मंडल इंजीनियर समदड़ी ने बताया कि इस पूरे रेल खंड में पुराने स्ट्रक्चर में ही 300 के करीब पुराने पुल है। अब रेलवे को इन पुलों के समानांतर ही चौड़ाई बढ़ाने और नए रेलवे ट्रेक के लिए 300 नए पुल भी बनाने हैं। ये पुल जवाई, लूनी, सागी, सुकडी जैसी बड़ी नदियों पर बनाए जाने हैं, जो काफी बड़े और विशाल है। इन कार्यों में एक साल से अधिक समय लग जाएगा।