मीटरगेज से ब्रॉडगेज में रूट को तब्दील करने के दौरान कुछ हिस्से की चौड़ाई बढ़ाई गई थी, लेकिन अब दोहरीकरण कार्य के लिए बड़े हिस्से पर यह काम किया जाना है। इसके लिए संकरे क्षेत्रों की चौड़ाई बढ़ाने, मिट्टी की कटाई, पुलों की चौड़ाई का कार्य किया जा रहा है। बता दें इसी कार्य के तहत जालोर के प्लेटफार्म नंबर दो की शंटिंग होने के साथ नया भवन बनेगा। वर्तमान की लाइन नंबर तीन भविष्य में दोहरीकरण की प्रमुख रेल लाइन बन जाएगी।