सिरोही। रेलवे की ओर से समयबद्वता व गतिशीलता को सुधारने के लिए कुछ रेलसेवाओं के मार्ग में पनवेल व कल्याण स्टेशनों पर संचालन समय में आंशिक परिवर्तन किया जा रहा है। जिन ट्रेनों के संचालन समय में परिवर्तन किया गया है, उनमें कोयम्बटूर-हिसार ट्रेन, एर्नाकुलम-अजमेर ट्रेन, तिरूवनंतपुरम उत्तर-श्रीगंगानगर सहित आठ ट्रेन शामिल है।