(जम्मू): जम्मू-कश्मीर में पहाड़ों में बर्फबारी के बाद सर्दी का प्रकोप बढ़ गया है। कुछ दिनों से मामूली तौर पर दोपहर में धूप निकल रही है। शाम चार बजे के बाद धुंध छा जाती है, जिससे क्षेत्र में ठंड बढ़ गई है। ठंड के कारण लोग घरों दुबक गए हैं। देर शाम कस्बे में ग्राहकों की रौनक देखी जाती थी, लेकिन ठंड के कारण एकदम से गायब है। लोगों ने ठंड के कारण घरों में ही रहना ठीक समझा है। वही मौसम विभाग श्रीनगर के अनुसार पश्चिमी मौसम का दबाव बनने लगा है। 20 दिसंबर से राज्य में फिर बारिश व बर्फबारी की संभावना है।