27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सिगरेट का एक कश लगाने दो दोस्तों के बीच हुआ विवाद, एक ने दूसरे पर चलाया चाकू

- पीडि़त रायपुर मेकाहारा में है भर्ती, शिवरीनारायण थाना के खरौद नगर की घटना
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जांजगीर चंपा

•

image

Shiv Singh

•

Updated: 29 Jun 2018, 7:47 PM IST

सिगरेट का एक कश लगाने दो दोस्तों के बीच हुआ विवाद, एक ने दूसरे पर चलाया चाकू

सिगरेट का एक कश लगाने दो दोस्तों के बीच हुआ विवाद, एक ने दूसरे पर चलाया चाकू

जांजगीर-चांपा. जिले मेें सिगरेट पीने के मामूली विवाद में युवक पर चाकू से जानलेवा हमला करने वाले आरोपी युवक को शिवरीनारायण पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। घटना खरौद नगर की है जहां बुधवार की देर रात इस यह घटना घटित हुई थी। दरअसल पीडि़त संजू यादव और आरोपी दीपक यादव दोनों में पुरानी दोस्ती है। घटना की रात भी दोनों एक साथ ही घूम रहे थे इसी दौरान नशे के आदी दीपक यादव ने संजू यादव से सिगरेट पीने को लेकर विवाद हो गया।

Read More : रेत माफिया बिना किसी खौफ के हसदेव नदी का सीना कर रहे छलनी, अधिक दाम में खपाने रेत को यहां किया जा रहा डंप

पहले लड़ाई गाली गलौच तक रही मगर देखते ही देखते दीपक ने अपने पास रखे चाकू से संजू के हाथ और पेट पर वार कर दिया जिससे संजू घायल होकर गिर पड़ा, वहीं आरोपी दीपक अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकला, पीडि़त के परिजनों को घटना की सूचना मिलने पर उसे स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र ले गये जहां से मामले की गंभीरता को देखते हुए पीडि़त को रायपुर रेफर कर दिया गया। इधर घटना के बाद से फरार आरोपी दीपक के रेस्ट हाउस मे छिपे होने की सूचना मुखबीर से मिली जिसके बाद दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है।
Read More : किराना दुकान से चोरी करने वाला एक युवक पकड़ाया, दूसरा पुलिस को चकमा देकर भागा

वहीं पामगढ़ थानांतर्गत ग्राम धनगांव में पुरानी रंजिश को लेकर शनिवार की रात 10 बजे निगरानी बदमाश छायाराम बर्मन ने हत्या की नीयत से अपने दोस्त पर गोली चला दी थी। गोली लगने से धनगांव निवासी मनोज यादव गंभीर रूप से घायल हो गया, उसे मेकाहारा रायपुर में भर्ती कराया गया। पामगढ़ पुलिस के अनुसार धनगांव निवासी मलीराम यादव का गांव का ही छाया राम बर्मन से छह माह से पैसे के लेन-देन का विवाद था। छाया राम बर्मन और कलीराम यादव दोनों पुराने दोस्त थे।

बड़ी खबरें

View All

जांजगीर चंपा

छत्तीसगढ़

ट्रेंडिंग