10 जून 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म के आरोप में पुलिस ने दो लोगों को लिया हिरासत में पूछताछ जारी

सारागांव थानांतर्गत ग्राम भवरेली की मंगलवार रात की घटना

2 min read
Google source verification
Gang rape in janjgir

सारागांव थानांतर्गत ग्राम भवरेली की मंगलवार रात की घटना

जांजगीर-चांपा. सारागांव थानांतर्गत ग्राम भवरेली में एक नाबालिग लड़की से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने दो आरोपी युवकों को गिरफ्तार किया है। दरअसल नाबालिग मंगलवार की शाम 7 बजे घर से निकली थी, तभी दो युवकों ने अपनी बाइक में नाबालिग को बिठाकर दोनों गांव के बीच स्थित जमड़ी नाला के झाडिय़ों की ओर ले गए और उसके साथ मुंह काला किया। मामले को लेकर क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। इधर पुलिस मामले की जांच कर रही है।


सारागांव पुलिस के अनुसार भवरेली की १७ साल की नाबालिग मंगलवार की शाम को अपने घर से किसी काम से निकली थी। तभी पास के गांव रोहदी के दो युवक नाबालिग को अपनी बाइक में बिठाकर गांव के बाहर जमड़ी नाला की ओर ले गए और उसके साथ अनाचाकर किया। इधर नाबालिग के परिजन रात नौ बजे तक नाबालिग के घर वापस नहीं लौटने पर छह सात लोगों के साथ उसे खोजने निकले।

Read more : अन्नदाता को सब्जी उत्पादन के दौरान खाद की मात्रा मिलाने दी गई जानकारी, उत्पादन बढ़ाने बताए गए नुस्खे...

नाबालिग जमड़ी नाला के पास डरी सहमी अकेली बैठी थी। उसने अपने परिजनों को आपबीती कहानी बयां कर दी। परिजन मामले की रिपोर्ट लिखाने सारागांव पहुंचे। इधर पुलिस नाबालिग के बताए हुए परिचय के आधार पर दो आरोपी रोहदी निवासी किशन दिवाकर एवं दीपक बरेठ को गिरफ्तार किया है।

Read more : VIDEO- गुम नाबालिगों की तलाश में पुलिस के हाथ खाली, गुमशुदगी की रिपोर्ट में प्रेम प्रसंग के अधिकांश मामले, पढि़ए खबर...

आरोपियों से पुलिस पूछताछ कर रही है। पुलिस का कहना है कि शाम चार बजे तक मामले की पूरी रिपोर्ट मीडिया को दी जाएगी। घटना को लेकर क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। ग्रामीण डरे सहमे हैं। घटना के संबंध में कोई कुछ बोलने राजी नहीं हो रहा है। क्योंकि पुलिस वारदात में संलिप्त अन्य लोगों से भी पूछताछ की जा रही है।