जांजगीर-चांपा. नवागढ़ ब्लाक के ग्राम पंचायत कुरियारी के सरपंच मंजू कश्यप पर उपसरपंच ने अपने आश्रित ग्राम तेंदुआ में कागजों में नाली निर्माण, शौचालय की राशि हितग्राहियों को नहीं देने सहित कई तरह के आरोप उस पर लगाए गए थे। इस मामले में एसडीएम ने जांच टीम गठित करने की बात कही है। एसडीएम अजय उरांव ने कहा है कि मामले की शिकायत मिली है। जिसमें बहुत जल्द जांच टीम गठित कर जांच कराएंगे और आरोप सिद्ध पाए जाने पर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।