जांजगीर-चांपा. चंद्रपुर एसडीओपी साधना सिंह ने सोमवार को मतदाता जागरूकता अभियान के तहत चलाए जा रहे चौपाल कार्यक्रम के अंतर्गत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय छपोरा में पहली बार मतदान करने वाले १८ वर्ष के छात्र-छात्राओं को मतदाता जागरूकता अभियान के बारे में विस्तार से बताया। एसडीओपी ने छात्र-छात्राओं से कहा कि वे निडर होकर प्रतिशत मतदान करें। इसके अलावा महिलाओं को गुड टच एवं बेड टच के बारे में बताया गया।