पीडि़ता ने रिपोर्ट में यह बताया कि आरोपियों के द्वारा उसे टोनही कहकर आए दिन प्रताडि़त करते थे। वहीं यह भी बताया कि पांचों आरोपियों के द्वारा एक बार पीडि़ता के घर घुस गए तुम टोनही हो कहते हुए उनके बेटे लड़के को ठीक करने की बात कहते हुए अभ्रद तरीके से पेश आ रहे थे। इस दौरान पीडि़ता के साथ गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी भी दी गई। पीडि़ता की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 294, 506 ,452, 147 भादवि 4,5 छग टोनही प्रताडऩा के तहत अपराध दर्ज किया।