23 अप्रैल 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

#topic of the day : खुश रहें और दूसरों को भी खुश रहने दें : शीतल सिदार

कोतवाली थाना प्रभारी शीतल सिदार उपस्थित हुईं

2 min read
Google source verification
कोतवाली थाना प्रभारी शीतल सिदार उपस्थित हुईं

कोतवाली थाना प्रभारी शीतल सिदार उपस्थित हुईं

जांजगीर-चांपा. पत्रिका डॉट कॉम द्वारा आयोजित टॉपिक ऑफ द डे कार्यक्रम में शनिवार को पत्रिका कार्यालय में कोतवाली थाना प्रभारी शीतल सिदार उपस्थित हुईं। उन्होंने कार्यक्रम के माध्यम से लोगों से अपील की है कि लोग कानून की मदद करें, और गैर कानूनी गतिविधियां होने पर इसकी सूचना पुलिस को दें। साथ ही वह लोग खुश रहें और दूसरों को भी खुश रहने दें। इससे समाज और देश का भला होगा।


उन्होंने बताया कि ट्रैफिक टीआई और कोतवाली टीआई दोनों अहम पदों पर कार्य करते हुए उन्होंने अनुभव किया है कि शहर में कचेहरी चौक से लेकर नेता जी चौक तक सड़क किनारे हो रखे अतिक्रमण लोग काफी परेशान है। इसके लिए कुछ दिन पहले ही पुलिस ने जिला व पालिका प्रशासन की मदद से एक अभियान चलाकर पीली पट्टी लगाने का कार्य करने की शुरूआत की थी।

इस कार्य को जल्दी मूर्त रूप दिया जाएगा। इससे सड़क किनारे अतिक्रमण नहीं होगा और लोगों को पार्किंग के लिए भी जगह मिलेगी। उन्होंने बताया पालिका प्रशासन को चाहिए कि वह सड़क किनारे दुकान लगाने वाले लोगों को एक जगह मुहैया कराएं, इसके साथ ही बड़े प्रतिस्थानों को पार्किंग की जगह बनाने के लिए निर्देशित करें। इसके बाद पुलिस का काम आता है कि वह पीली लाइन के बाहर पार्किंग करने वाले वाहनों का मोटर व्हीकल एक्ट के तहत चालान करे इस कार्रवाई से निश्चित से इस समस्या से निदान मिलेगा।

साइबर ठगी का शिकार होने पर तुरंत करें शिकायत
कोतवाली टीआई ने बताया कि साइबर अपराध रोकने के लिए पुलिस लगातार प्रयास कर रही है। उनके द्वारा जागरूकता अभियान भी चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यदि कोई व्यक्ति साइबर ठगी का शिकार हो जाता है तो वह तुरंत इसकी शिकायत संबंधित थाने में करे। इससे यदि ठग यदि ऑनलाइन पैसों को ट्रांजेक्शन करता तो समय रहते गेटवे से उसका पैसा वापस मंगाया जा सकता है।