18 जून 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस, गौ मांस तस्कर मामले में दो लोगों को किया गिरफ्तार

- तस्करी मामले में लक्ष्मी प्रसाद रोहिदास व चिंतामणि रोहिदास को गिरफ्तार किया है

less than 1 minute read
Google source verification
सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस, गौ मांस तस्कर मामले में दो लोगों को किया गिरफ्तार

जांजगीर. जिले में गो मांस की तस्करी धडल्ले से हो रही है। आकलतरा मालखरौद सहित अन्य क्षेत्रों में आये दिन गो मांस बिक्री की सूचना मिलती है। कुछ इसी तरह की सूचना आज आकलतरा में मिली। अकलतरा पुलिस के मुताबिक गौरक्षा वाहिनी जिलाध्यक्ष जांजगीर चाम्पा को किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा सूचना मिली कि अकलतरा पोदीभाठा वार्ड नं दो में गौ मांस की तस्करी की जा रही है, तुरंत तनवीर द्वारा वहां के वार्ड पार्षद पतराम साहू को सूचना दी गई और पुलिस को सूचना दी।

Read More : युवक की हत्या के बाद नहर में फेंका लाश, पुलिस ने की जांच शुरू तो आरोपी युवक ने किया यह काम, पढि़ए खबर...

खबर मिलते ही अकलतरा थाने से थाना प्रभारी उमेश मिश्रा खुद घटना स्थल पर पहुचकर जायजा लिया और अपराधियों को वहीं घटना स्थल में दबोच लिया। तस्करी मामले में लक्ष्मी प्रसाद रोहिदास व चिंतामणि रोहिदास को गिरफ्तार किया है। पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. श्रीवास्तव द्वारा पुस्टि की गई कि मांस गौमाता का ही है उसके बाद पुलिस द्वारा कार्यवाही की गई।

कार्रवाई का डर नहीं
गौ मांस सहित अन्य जानवरों के मांसों की तस्करी करने वाले गिरोह अभी पकड़ से दूर हैं। इन्हें पुलिस कार्रवाई का किसी प्रकार से भय नहीं है। इसके कारण ये तस्कर धड़ल्ले से गो मांस की बिक्री व तस्करी कर रहे हैं। पुलिस की गिरफ्त में आए आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। इन आरोपियों से तस्करी में लिप्त अन्य लोगों का भी पता चल सकता है। फिलहाल पुलिस गो मांस तस्कर करने वाले आरोपियों की धरपकड़ तेज कर दी है।

बड़ी खबरें

View All

जांजगीर चंपा

छत्तीसगढ़

ट्रेंडिंग