
CG Crime: जमीन संबधित रंजिश पर एक राय होकर घर अंदर घुसकर मारपीट व तोड़फोड़ करने वाले 5 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार 8 जून को प्रार्थी अभिषेक केडिया वार्ड 16 अकलतरा को जमीन सबंधी विवाद व रंजिश को लेकर आरोपियों ने घटना को अंजाम दिया।
चार पहिया वाहन व बाइक का उपयोग करते हुए प्रार्थी के दीवार बाउंड्री को तोड़कर घर के पीछे ईंट पत्थर फेंकते हुए सामने दुकान पहुंच गए। फिर जबरन दुकान व मकान के अंदर घुसकर समान को तोड़फोड़ कर क्षतिग्रस्त किए। साथ ही मारपीट कर जान से मारने देने की धमकी भी दिए।
रिपोर्ट पर धारा 452, 323, 506, 427, 34 अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया। विवेचना दौरान आरोपी अलफाज खान (19) वार्ड 11 पुरानी बस्ती अकलतरा, अमन राय (19) वार्ड नंबर 12 गुरूघासीदास मोहल्ला अकलतरा, इकबान खान (20) वार्ड नंबर 11 पुरानी बस्ती अकलतरा, अभय बर्मन उर्फ छोटू (20) वार्ड नंबर 13 कन्या शाला के पीछे अकलतरा, अमन बर्मन (20) वार्ड नंबर 13 कन्या शाला के पीछे अकलतरा को पकड़ा।
जिसको घटना के संबंध में पूछताछ करने पर जुर्म स्वीकार किए जाने से गिरतार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। प्रकरण में शामिल एक नाबालिग को किशोर न्यायालय में पेश किया गया है। प्रकरण की विवेचना दौरान प्रकरण में धारा 147, 149 जोड़ी गई है। प्रकरण के अन्य आरोपी घटना घटित कर फरार है। जिसकी पतासाजी की जा रही है। प्रकरण की विवेचना जारी है।
अकलतरा नगर में लगातार अपराध का ग्राफ बढ़ता रहा है। नगर में वर्तमान में एक गैंग सक्रिय है। 132 नाम का गैंग लगातार अपराध को अंजाम दे रहे हैं। बताया जा रहा है कि इस मारपीट वाले घटना में इसी गैंग का हाथ है। जिमेदार पुलिस का इन जैसे अपराधियों पर किसी प्रकार का खौफ नहीं है।
Published on:
13 Jun 2024 06:50 pm

बड़ी खबरें
View Allजांजगीर चंपा
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
