CG Road Accident: पुलिस ने शव को बीडीएम अस्पताल भिजवा दिया है। वहीं पुलिस अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ धारा 304 ए के तहत जुर्म दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। दूसरी घटना जैजैपुर की है। एक बालक बुधवार की शाम खेल रहा था। इसी दौरान तेज आंधी तूफान का दौर चला। आंधी तूफान की वजह से उसके सिर में केजव्हील गिर पड़ा। उसके सिर में गंभीर चोट आने से उसे चांपा के बीडीएम अस्पताल में भर्ती किया गया। इलाज के दौरान मासूम बच्चे की मौत हो गई। पुलिस ने दोनों मामले में मर्ग कायम किया है।