19 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Chhattisgarh / Janjgir Champa / चांपा के तत्कालीन टीआई प्रदीप आर्य पर लगा दुष्कर्म का आरोप, पढि़ए पूरी खबर…

चांपा के तत्कालीन टीआई प्रदीप आर्य पर लगा दुष्कर्म का आरोप, पढि़ए पूरी खबर…

- चांपा के पूर्व थानेदार प्रदीप आर्य पर महिला सब इंस्पेक्टर शादी का प्रलोभन देकर दैहिक शोषण करने का आरोप लगा है
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जांजगीर चंपा

•

image

Shiv Singh

•

Updated: 9 Sep 2018, 9:37 PM IST

चांपा के तत्कालीन टीआई प्रदीप आर्य पर लगा दुष्कर्म का आरोप, पढि़ए पूरी खबर...

चांपा के तत्कालीन टीआई प्रदीप आर्य पर लगा दुष्कर्म का आरोप, पढि़ए पूरी खबर...

जांजगीर-चांपा. चांपा के पूर्व थानेदार प्रदीप आर्य को पहले से ही भनक लग गई थी कि उसकी प्रेमिका उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने वाली है। इससे पहले ही वे जांजगीर-चांपा एसपी से एक माह की छुट्टी लेकर फरार हो गए थे। उसकी फरारी के बाद ही उसकी तथाकथित प्रेमिका ने उसे न पाकर उसके खिलाफ बिलासपुर के महिला थाने में दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कराई है। अब बिलासपुर जांजगीर चांपा पुलिस से उसके सूत्रों का पता लगा रही है ताकि हाई प्रोफाइल केस में उसकी गिरफ्तारी समय रहते कर लिया जाए।

गौरतलब है कि चांपा के पूर्व थानेदार प्रदीप आर्य पर महिला सब इंस्पेक्टर को शादी का प्रलोभन देकर दैहिक शोषण करने का आरोप लगा है। महिला सब इंस्पेक्टर ने बिलासपुर के महिला थाने में धारा 376 का मामला दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार प्रदीप आर्य ने महिला उप निरीक्षक का लम्बे समय से शादी का झांसा देकर दैहिक शोषण किया। बाद में शादी से इंंकार कर दूसरी महिला के साथ भी वैसा ही किया जैसा पहली महिला उपनिरीक्षक के साथ किया था।

सुनीता नाग की शिकायत पर पुलिस कप्तान ने आरोपों की जांच करने का निर्देश बिलासपुर के एडिश्नल एसपी अर्चना झा को दिया। अर्चना झा ने मामले की जांच रिपोर्ट पुलिस कप्तान को सौंपा। पुलिस कप्तान ने मामले में थानेदार के खिलाफ 376 का आरोप दर्जन करने का आदेश दिया।

Read More : पुलिस पर से उठा लोगों का विश्वास, अब पीडि़तों ने खुद थामी चोरों को खोजने की कमान

मामला दर्ज होने के बाद आरोपी थानेदार फरार बताया जा रहा है। ज्ञात हो कि ऐसा नहीं है कि प्रदीप आर्य को इस मामले की जानकारी नहीं रही होगी। उन्हें अच्छे से पता था कि वे बुरी कदर फंसने वाले हैं। यही वजह है कि वे चांपा थानेदार के रूप में पदस्थ रहते हुए एसपी नीतु कमल से व्यक्तिगत कारणों का हवाला देते हुए सीधे एक माह की छुट्टी ले ली थी।

इस दौरान वे अपना मोबाइल नंबर समेत शोसल साइट्स के सारे माध्यमों से दूर चले गए। बाद में उनके लंबी छुट्टी में जाने के कारणों का खुलासा हो ही गया। अब बिलासपुर पुलिस जांजगीर पुलिस से संपर्क करना शुरू कर दिया है ताकि उनकी गिरफ्तारी हो सके। पुलिस ने टीआई प्रदीप आर्य के सारे संभावित ठिकानों का पता लगाना शुरू कर दिया है।

ट्रेनिंग के दौरान हुई थी दोस्ती
बताया जा रहा है कि महिला उप निरीक्षक की चन्द्रखुरी में ट्रेनिंग के दौरान प्रदीप आर्य से मित्रता बढ़ गई थी। आखिरकार मामला शादी तक जा पहुंचा। दोनों के बीच सम्बन्ध बने। सिलसिला लगातार चलता रहा। बाद में थानेदार प्रदीप आर्य ने महिला सब इंस्पेक्टर से शादी से इंकार कर दिया। इतना ही नहीं वह दूसरी महिला से प्रेम संबध बनाया। हद तो तब हुई जब प्रदीप आर्य ने दूसरी महिला को इसी तरह परेशान किया। आर्य ने शिकायत के डर से शादी करना मंजूर किया, बाद में शादी से इंकार कर दिया। आखिरकार मामला थाने तक जा पहुंचा।

-टीआई प्रदीप आर्य के खिलाफ बिलासपुर जिले में एफआईआर दर्ज हुआ है। इस कारण हम इस संबंध में कुछ नहीं बोल सकते। यदि उनके खिलाफ जांजगीर चांपा जिले में रिपोर्ट दर्ज की गई होती तो हम आवश्यक कार्रवाई करते। फिलहाल बिलासपुर पुलिस ने इस संबंध में किसी तरह की जानकारी नहीं मांगी गई है- निकोलस खलखो, हेडक्वाटर डीएसपी