23 अप्रैल 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कलेक्टर और एसपी ने ओवरब्रिज का किया संयुक्त दौरा, अब जागी उम्मीद जल्द होगा निर्माण पूरा

3 दिवस के भीतर शुरू करने के लिए निर्देशित किया

2 min read
Google source verification
3 दिवस के भीतर शुरू करने के लिए निर्देशित किया

3 दिवस के भीतर शुरू करने के लिए निर्देशित किया

जांजगीर-चांपा. जांजगीर, कोरबा और रायगढ़ जिले को जोडऩे वाली चांपा में निर्माणाधीन ओव्हरब्रिज का निर्माण कार्य अतिशीघ्र प्रारंभ होगा। कलेक्टर नीरज बनसोड़,

पुलिस अधीक्षक नीतू कमल और जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अजीत बसंत ने सोमवार को इस ओव्हरब्रिज का निरीक्षण किया और लोक निर्माण विभाग सेतु संभाग जांजगीर के अधिकारियों को ओव्हरब्रिज का निर्माण कार्य 3 दिवस के भीतर शुरू करने के लिए निर्देशित किया। रेलवे के अधिकारी को भी उनके द्वारा बनाए जाने वाले ओव्हरब्रिज सेक्शन का निर्माण कार्य शीघ्र शुरू करने के निर्देश दिए गए।

कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक ने ओव्हरब्रिज निर्माण के समय वाहनों की आवाजाही के लिए परिवर्तित मार्गो का अवलोकन भी किया। वे चांपा रेलवे ओव्हरब्रिज से लेकर घठौली चौक, चांपा बाईपास मार्ग, नया अंडरब्रिज होते हुए नया बस स्टेण्ड, चांपा सिवनी मोड़ से कोरबा मार्ग होकर पुन: चांपा रेलवे स्टेशन पहुंचे एवं रेलवे, राजस्व प्रशासन तथा लोक निर्माण विभाग सेतु संभाग के अधिकारियों से ब्रिज निर्माण के कार्य को गति प्रदान करने के लिए चर्चा किया एवं आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिये।

कलेक्टर एवं एसपी द्वारा ट्रैफिक डायवर्ट करने रिहर्सल करने पुलिस विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया गया। वहीं परिवर्तित मार्गो में साईन बोर्ड लगाने के लिए लोक निर्माण विभाग सेतु संभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए गए। आवागमन को सुगम बनाने के लिए फलों के दुकानों को व्यवस्थित किया जाएगा। इसके अलावा शासकीय भूमि से अतिक्रमण भी हटाने की बात कही गई।

------------------

पुलिस के जवानों को मिला आपदा प्रशिक्षण
जांजगीर-चांपा. सड़क सुरक्षा सप्ताह के 29वें अवसर पर बेसिक लाइन सपोट तथा प्राथमिक उपचार के बारे में जिला पुलिस बल जांजगीर को 108 एवं 102 कि टीम के द्वारा प्रशिक्षण दिया गया। जिसमें सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति की कैसे जान बचाना है। वहीं किसी मरने को हार्ट अटेक में सीपीआर कैसे देना है।

गले में किसी वस्तु का फंस जाने पर कैसे उसको उपचार करना है एवं बाहर निकालना है। जल जाने पर कैसे उपचार करना है। बेहोश होने पर कैसे उपचार करना है। इस प्रशिक्षण के माध्यम से जिला पुलिस बल के जवानो को मेडिकल उपचार तथा स्थिति निर्मित होने पर जल्द से जल्द प्राथमिक उपचार कैसे करें। ताकि लोग घायल व्यक्ति का उपचार व जान बचाया जा सके।