Cyclone Fengal: बंगाल की खाड़ी में उठे फेजल तूफान का असर जांजगीर चांपा जिले में भी देखने को मिल रहा है। शनिवार को शहर में दिनभर बादल छाए रहे। दिनभर सूरज के दर्शन नहीं हुए। दिन में ही ठंडी हवाएं चलती रही, जिससे पूरे दिन ठंड का अहसास हुआ। हालांकि मौसम विभाग ने जिले में बारिश की संभावना जताई थी लेकिन बारिश नहीं हुई, कुछ जगहों पर बूंदाबांदी जरूर हुई। दिन में भी ठिठुरन का अहसास होता रहा।