खनिज अधिकारी अनिल साहू ने बताया कि राजस्व, पुलिस और खनिज विभाग की संयुक्त टास्क फोर्स टीम द्वारा संचालित इस कार्रवाई में 77 ट्रैक्टर, 9 हाईवा एवं 1 जेसीबी मशीन जप्त की गईं। इस संयुक्त अभियान में उन स्थलों को विशेष रूप से चिह्नित किया गया, जहां पूर्व में अवैध उत्खनन की शिकायतें प्राप्त हुई थीं। इनमें प्रकरण दर्ज करते हुए आगे की कार्रवाई की जा रही है। इसके साथ ही बम्हनीडीह तहसील अंतर्गत 3 ग्रामों में अवैध उत्खनन एवं परिवहन के लिए बनाए गए मार्गों को अवरुद्ध भी किया गया।