इस योजना में प्री प्राइमरी से लेकर उच्च शिक्षा तक की जानकारी अपडेट रखना है। इसके तहत प्रत्येक छात्रों का आधार कार्ड से जोड़कर छात्रों की मार्कशीट, डिग्री, सर्टिफिकेट और अन्य जानकारी अपडेट रखना है। डीईओ जांजगीर के अश्वनी कुमार भारद्वाज ने कहा की अपार आईडी बनाने में कई तरह की व्यावहारिक दिक्कतें सामने आ रही है। इसके चलते हमारा जिला निचले क्रम पर है। इसके लिए समस्त बीईओ की मीटिंग लेकर टारगेट पूरा करने कहा जाएगा।