घटना के हालात को देखते हुए शॉर्ट सर्किट होने के बाद आग लगने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पंचनामा कार्रवाई की है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पीएम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पीएम रिपोर्ट से बुजुर्ग महिला की मौत के कारण का पता चल सकेगा। मामले में पुलिस जांच कर रही है। ज्ञात हो कि महिला कच्चा मकान में रहती थी। साथ ही ऊपर पटाव था, जिसमें लकड़ी भी था, इससे आग ज्यादा बढ़ गई। पूरा मकान जलकर खाक हो गया।