30 सितंबर की शाम गांव के ही जगदीश बंजारे, महेंद्र पाल बंजारे, प्रहलाद बंजारे सहित उनके १४ साथी लक्ष्मी प्रसाद की दुकान के पास पहुंचे और उसकी पिटाई शुरू कर दिया। इतना ही नहीं उन्होंने उसकी दुकान को तोड़कर अपना घर बनाने के लिए अतिक्रमण हटाना भी शुरू कर दिए। इस दौरान लक्ष्मी प्रसाद अपनी जान बचाने के लिए डायल ११२ को कॉल किया। जब वेन नहीं पहुंची तब वह वहां से भाग निकला।