गौरतलब है कि दो साल पहले जांजगीर चांपा जिले के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आरएल घृतलहरे के घर एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने छापेमारी कर तकरीबन 10 करोड़ की संपत्ति का खुलासा किया था। डॉ घृतलहरे के विरूद्ध धारा १३(१) ई, १३(२) पीसी एक्ट १९८८ के अंतर्गत विशेष न्यायालय जांजगीर चांपा के समक्ष २ अगस्त २०१८ को चालान प्रस्तुत किया गया था। इसके बाद राज्य शासन ने उन्हें ३ अक्टूबर को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है।