19 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Chhattisgarh / Janjgir Champa / राज्य स्तरीय शालेय खेल स्पर्धा : एक हजार 152 खिलाडिय़ों के बीच महा मुकाबला शुरू, इतने कोच भी पहुंचे

राज्य स्तरीय शालेय खेल स्पर्धा : एक हजार 152 खिलाडिय़ों के बीच महा मुकाबला शुरू, इतने कोच भी पहुंचे

- खेल प्रतियोगिता के शुभारंभ अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सांसद कमला देवी पाटले मौजूद रहीं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जांजगीर चंपा

•

image

Shiv Singh

•

Updated: 4 Oct 2018, 6:28 PM IST

राज्य स्तरीय शालेय खेल स्पर्धा : एक हजार 152 खिलाडिय़ों के बीच महा मुकाबला शुरू, इतने कोच भी पहुंचे

राज्य स्तरीय शालेय खेल स्पर्धा : एक हजार 152 खिलाडिय़ों के बीच महा मुकाबला शुरू, इतने कोच भी पहुंचे

जांजगीर-चांपा. राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ गुरुवार को जांजगीर के खेल मैदान में शुरू हुआ। स्पर्धा का शुभारंभ डीईओ डीके कौशिक ने फीता काटकर किया। इस दौरान सुबह 11 बजे हाईस्कूल खेल मैदान में प्रदेश भर के 1152 खिलाडिय़ों ने पहले फ्लेग मार्च किया फिर खेल स्पर्धा का शुभारंभ हुआ। इस खेल स्पर्धा में प्रदेश के 12 खेल जोन के खिलाड़ी हैंडबॉल, कबड्डी सहित अन्य खेलों का जौहर दिखाएंगे। 1152 खिलाडिय़ों के साथ साथ 108 कोच, मैनेजर भी स्पर्धा में शामिल हुए हैं।

तीन प्रकार के खेल में 14 से 19 साल के खिलाड़ी शिरकत कर रहे हैं। प्रदेश भर के खिलाडिय़ों को स्कूल बिल्डिंग, लॉज एवं धर्मशाला में ठहराया गया है। खिलाडिय़ों को आवागमन में दिक्कत न हो जिसे देखते हुए मिनी बस की व्यवस्था की गई है। सभी तरह के खेल स्पर्धा हाईस्कूल मैदान, हैंडबाल ग्राउंड में संपन्न हो रही है। खेल प्रतियोगिता के शुभारंभ अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सांसद कमला देवी पाटले मौजूद रहीं।

Read More : इस पेट्रोल पंप में पेट्रोल की जगह भरी जा रही थी हवा, भड़के ग्राहक तो संचालक की पत्नी ने ये कहा ...

उन्होंने कहा कि खेल खिलाड़ी जिंदाबाद के नारे लगाए। उन्होंने खिलाडिय़ों से कहा कि खेल को खेल भावना से खेलना है। इसमें जीत हार मायने नहीं रखती। उन्होंने कहा कि हमारे लिए गौरव की बात है कि जिले को राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन करने के लिए मौका मिला है। उन्होंने मुख्यमंत्री रमन सिंह को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि जांजगीर को खेल जोन बनाया है। इस अवसर पर डीईओ डीके कौशिक सहित जिले भर के खेल अधिकारी मौजूद थे।

भीषण गर्मी ने किया बेहाल
इन दिनों पारा 40 छू रहा है। इसके चलते खिलाडिय़ों के माथे में पसीना बह रहा है। सुबह से लेकर अब तक भीषण गर्मी के बीच मैदान में खिलाडिय़ों को चिलचिलाती धूप में फ्लेग मार्च करने में पसीना आ गया। इसके कारण गुरुवार की सुबह खिलाडिय़ों को विश्राम दिया गया। दोपहर तीन बजे के बाद खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया।