8 मई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

डकैती कांड का मास्टरमाइंड कट्टे के साथ पकड़ा गया

डकैती कांड के मास्टरमाइंड खेलो चौहान

2 min read
Google source verification
डकैती कांड के मास्टरमाइंड खेलो चौहान

डकैती कांड के मास्टरमाइंड खेलो चौहान

जांजगीर-सक्ती. पोरथा में हुए डकैती कांड के मास्टरमाइंड खेलो चौहान को क्राइम ब्रांच की टीम ने दो माह बाद मंगलवार की सुबह गिरफ्तार कर लिया है। उसके कब्जे से देशी कट्टा भी जब्त किया है। आरोपी को जेल भेजा गया है।


क्राइम ब्रांच प्रभारी विजय चौधरी ने बताया कि 29 मार्च की दरमियानी रात पोरथा निवासी संजय अग्रवाल के घर में 6 हथियारबंद डकैत घुसकर डेढ़ लाख रुपए की डकैती कर भाग निकले थे। मामले में पांच आरोपी को पुलिस ने पहले गिरफ्तार कर लिया था। वहीं मास्टरमाइंड खेलो चौहान फरार था। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी कोटमी डभरा में छिपा है।

क्राइम ब्रांच की टीम ने मंगलवार को घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। उसके कब्जे से देशी कट्टा व जिंदा कारतूश जब्त किया गया है। इस मामले में पुलिस पहले ही तुषार राजपूत, मुन्ना उर्फ मानसिंह खूंटे, कालू खान, विनय गर्ग व सूरज भारती को गिरफ्तार कर चुकी है।

Read more : #तेरा प्यार प्यार- हुक्का बार कल्चर पर एक कवि की आवाज सुनिए.... एक गहरा दर्द पलता जा रहा है, आदमी का दम निकलता जा रहा है

------------------
अलग-अलग घटनाओंतीन लोगों की हुई मौत
जांजगीर-चांपा. अलग-अलग घटनाओं में तीन लोगों की मौत हो गई है। पहली दुर्घटना चांपा स्टेशन के पास की है। चांपा पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि स्टेशन के सामने एक वृद्ध लेटा है और उसकी मौत हो चुकी है। पुलिस ने शव को अपने कब्जे लेकर जांच पढ़ताल की।

जिसमें पता चला कि मृतक यूपी के रूद्रपुर देवरिया निवासी दुर्गा प्रसाद पांडेय पिता कृशचंद है। दूसरी घटना बाराद्वार क्षेत्र के अकलसरा की है। गांव की एक महिला अपने घर में फांसी लगा ली। उसके नाम की पुष्टि नहीं हुई है। तीसरी घटना अकलतरा के पास की है। जहां एक अज्ञात व्यक्ति ट्रेन से कट गया। उसकी मौत हो गई है। तीनों घटनाओं की सूचना पर पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।