
जांजगीर-चांपा. मुलमुला थानांतर्गत ग्राम नरियरा में पांच मई को एक वृद्ध महिला की हत्या मामले की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। महिला की हत्या किसी और ने नहीं बल्कि उसके पूर्व प्रेमी ने की थी। प्रेमी ने पहले छककर शराब पिया फिर महिला के साथ गलत संबंध बनाना चाहता था। महिला जब विरोध की तब उसने पहले खाट के खूंटा से मारा इसके बाद उसकी साड़ी के पल्लू से गला दबा दिया। पांच दिन चली जांच के बाद पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर जेल दाखिल कर दिया है।
मुलमुला पुलिस के अनुसार नरियरा के संजय नगर निवासी मंगली बाई साहू (७५) की पांच मई को किसी ने उसकी निर्मम हत्या कर दी थी। शव उसके घर में पड़ा था। पुलिस मामले में हत्या का जुर्म दर्ज जांच कर रही थी। जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि उसके घर गांव के ही मुरीत राम निर्मलकर (५८) का आना जाना था। १५ - २० सालों से मुरीत राम का महिला के साथ अवैध संबंध था। मंगली बाई के बेटे बाहर रहते हैं। दोनों के बीच पिछले एक साल से संबंध विच्छेद हो गया था। इसके बाद भी मुरीत राम उसके घर जबरन जाता था।
Read More : कलेक्टोरेट परिसर के पीछे लगी आग, सांसद, विधायक, कलेक्टर, एसपी सहित अन्य अफसरों के पौधे जल कर खाक
इस बात का महिला विरोध भी करती थी। हर बार की तरह पांच मई की रात मुरीत राम शराब पीकर महिला के घर गया और उसके साथ अवैध संबंध बनाना चाहता था। जिसका वृद्ध महिला विरोध कर रही थी। इससे क्षुब्ध होकर मुरीत राम खाट के खुंटा को निकालकर उसके सिर में ताबड़तोड़ वार कर दिया। इतने में भी उसका मन नहीं भरा तब महिला के साड़ी के पल्लू से उसका गला घोंट दिया। इधर ग्रामीणों से मिले सूचना व संदेह के आधार पर पुलिस मुरीत राम को अपने कब्जे में लेकर पूछताछ की तब आरोपी ने अपना गुनाह कबूल कर लिया। पुलिस ने आरोपी को धारा ३०२ के तहत जुर्म दर्ज कर उसे जेल दाखिल कर दिया है।
Published on:
12 May 2018 01:02 pm
बड़ी खबरें
View Allजांजगीर चंपा
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
