मालखरौदा का मनीष गुरुवार की रात साढ़े दस बजे अपने बच्चे का इलाज कराने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचा। दरअसल उसके बच्चे के पेट में दर्द थी। उसकी पीड़ा बढ़ते ही जा रही थी, पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ना तो कोई डॉक्टर मिला और ना ही कोई अन्य बड़ा स्टॉफ । अस्पताल में मात्र एक स्टाफ एक नर्स थी। जब स्टाफ नर्स को बच्चे को दिखाया तब उसका कहना था कि बिना डॉक्टर के देखे बच्चे का इलाज नहीं किया जा सकता। मनीष ने डॉक्टर को फोन लगाया, लेकिन किसी भी डॉक्टर ने फोन रिसीव नहीं किया। इसके चलते अस्पताल के अंदर मरीज तड़पता रहा। रात को कई घंटे तक मरीज डॉक्टर की राह तकते रहे, लेकिन डॉक्टर रात में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नहीं पहुंचे। इसके चलते मरीज को निजी अस्पताल का रूख करना पड़ा।