लेंगे रुचि तो होगा फायदा
टीआई, एसआई, एएसआई, प्रधान आरक्षक, आरक्षक सहित सभी वर्ग के अफसरों को मिलाकर १२०० पुलिसकर्मियों की तैनाती जिले में है। यदि १२०० पुलिस कर्मियों में एक हजार भी खाता खुल जाए तो बैंक रनिंग कंडीशन में आ जाती और बजट भी अधिक बढ़ जाता, लेकिन छोटे तबके के कर्मचारी बैंक में रकम जमा करने रुचि ले रहे हैं, लेकिन बड़े कद के कर्मचारी रकम जमा नहीं कर रहे हैं। टीआई वर्ग के अधिकारी यदि अच्छी रकम जमा करते तो कर्मचारियों को अधिक फायदा होता। लाभांस इसी बैंक में जमा रहता तो कर्मचारियों को लोन जैसी सुविधा अधिक मिलती।