इस रूट में कालेज, बस स्टैंड, नगरपालिका, विवेकानंद उद्यान, सिंचाई आफिस, पीएचई कार्यालय, स्कूल, हॉस्पिटल सहित दर्जनों दफ्तर संचालित होते हैं। यह रूट अब व्यस्ततम रूट हो चुका है। जबसे बिर्रा रूट का डायवर्ट कर इस रूट में भारी वाहनों को गुजारा जा रहा है तब से पूरा शहर नर्क के समान हो चुका है। इन सभी तरह की समस्याओं के लिए नगर के लोग परेशान हैं। शक्रवार की सुबह सभी वर्ग के लोग एकजुट होकर नगरपालिका अध्यक्ष राजेश अग्रवाल के नेतृत्व में कलेक्टोरेट का घेराव कर दिया।