27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

शराब व गांजा पीने के लिए बूढ़े मां-बाप से मांगता था पैसा, नहीं दिया तो डंडे से पीट-पीटकर मार डाला

डंडे से मां-बाप को इतना मारा कि उसकी मां झामिन बाई की मौके पर ही मौत हो गई तो वहीं बूढ़े पिता की इलाज के दौरान मौत हो गई।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जांजगीर चंपा

•

image

Shiv Singh

•

Updated: 2 Jul 2018, 12:50 PM IST

शराब व गांजा पीने के लिए बूढ़े मां-बाप से मांगता था पैसा, नहीं दिया तो डंडे से पीट-पीटकर मार डाला

शराब व गांजा पीने के लिए बूढ़े मां-बाप से मांगता था पैसा, नहीं दिया तो डंडे से पीट-पीटकर मार डाला

सक्ती. थाना क्षेत्रांतर्गत ग्राम डड़ाई में एक कलयुगी पुत्र ने अपने मां-बाप पर इसलिए जानलेवा हमला कर दिया, क्योंकि वह उसके नशे की पूर्ति के लिए पैसे नहीं दे रहे थे। उसने घर में रखे डंडे से मां-बाप को इतना मारा कि उसकी मां झामिन बाई की मौके पर ही मौत हो गई तो वहीं बूढ़े पिता की इलाज के दौरान मौत हो गई।

आरोपी के रिस्तेदारों की मानें तो आरोपी भोला राम चौहान गांजा व शराब पीने का आदि था। एक जुलाई की दोपहर को उसने गांजा पीने के लिए अपने माता-पिता से रुपए की मांग की। उनके द्वारा रुपए देने से इंकार करने पर वह इतना आक्रोषित हो गया कि घर में रखे डंडे से कई वार उनके ऊपर कर दिए। इससे दोनों बुजुर्गों को गहरी चोटें आई। अधिक खून बह जाने से मां झामिन बाई की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं पिता को सक्ती सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। कुछ देर इलाज चलने के बाद पिता ने भी दम तोड़ दिया।

Read More : किराना दुकान से चोरी करने वाला एक युवक पकड़ाया, दूसरा पुलिस को चकमा देकर भागा

पुलिस के मुताबिक भोलाराम बेरोजगार है । उसने इस हालत में भी दो शादियां की हुई है। दोनों पत्नी से उसे बच्चे भी हैं लेकिन उन सभी का पालन पोषण वह खुद न कर अपने माता-पिता के सिर मढ़े हुए था। बेटे की गांजा पीने की आदत से उसके माता-पिता काफी परेशान और दुखी थे। नशा न छोडऩे के कारण और परिवार की जिम्मेदारी से भागने के चलते आये दिन उनका अपने बेटे से विवाद भी होता रहता था।

एक जुलाई की दोपहर भोलाराम नशे की हालत में अपने घर पहुंचा और माता-पिता से रुपए मांगने लगा। माता पिता ने उसे रुपए न देते हुए भला बुरा कहना शुरू कर दिया। माता पिता की डांट से कुछ सबक लेने की जगह कलयुगी बेटा अपराधी भी बन गया। उसने डंडे से माता-पिता की पिटाई कर दी, जिससे मां व पिता की मौत हो गई। घटना के बाद ग्रामीणों ने आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया है। पुलिस ने हत्या के आरोपी बेटे को हिरासत में ले लिया है।

बड़ी खबरें

View All

जांजगीर चंपा

छत्तीसगढ़

ट्रेंडिंग