
टॉपिक ऑफ द डे
जांजगीर-चांपा. पत्रिका डॉट कॉम द्वारा आयोजित टॉपिक ऑफ द डे कार्यक्रम में गुरुवार को पत्रिका कार्यालय में भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व उपाध्यक्ष राज्य युवा आयोग छत्तीसगढ़ शासन कार्तिकेश्वर स्वर्णकार उपस्थित हुए। उन्होंने बताया कि बताया कि जांजगीर-चांपा क्षेत्र में भाजपा शासन योजाओं का क्रियान्वयन कर रही है, लेकिन जनता को उसका पूरा लाभ नहीं मिल पा रहा है। कई जगह योजनाओं की जानकारी का अभाव भी देखने को मिल रहा है।
उन्होंने बताया कि हमारे क्षेत्र के लोगों में जागरूकता की कमी है। क्षेत्र के लोगों को यदि किसी योजना का लाभ लने के लिए जरा भी मेहनत करनी पड़ी तो वह पीछे हट जाते हैं, वह लोग उसी योजना का लाभ ले पाते हैं, जो कि उन्हें घर पहुंचाकर दी जा सकती है। इससे क्षेत्र में लोगों को शासन की योजनाओं का पूरा लाभ नहीं मिल पा रहा है। क्षेत्र में व्याप्त प्रमुख समस्याओं को लेकर पूछे गए सवाल पर उन्होंने बताया कि जो समस्याएं हैं उनसे निपटा जा रहा है। वर्तमान में यदि कोई समस्या है भी तो सबको बैठकर उसका हल निकालना पड़ेगा।
उन्होंने बताया कि क्षेत्र की बड़ी समस्याओं को शासन ने पूरी तरह हल कर दिया। लोगों को यदि उसके बाद भी कोई समस्या है तो वह इसकी शिकायत करें उसका भी हल होगा। पहले लोगों को स्कूल व अस्पतालों का अभाव था, लेकिन वर्तमान में यह बिल्कुल नहीं है। क्षेत्र हर गांव तक सड़कों का जाल बिछाया गया है। रमन शासन ने गांव गली टोला तक का विकास किया है।
अलग-अलग विचारों का स्रोत है टॉपिक ऑफ द डे
टॉपिक ऑफ द डे के माध्यम से धन्यवाद देते हुए उन्होंने कहा कि इसके माध्यम से विभिन्न क्षेत्र विद्वान लोगों का विचार जानने को मिल रहा है। हमें ऐसे विचारों को समाजिक चेतना सामाजिक जाग्रति और राजनीतिक चेतना और राजनीतिक जाग्रति को लेकर आत्मसात करना चाहिए। लोगों को इससे शिक्षा, स्वास्थ्य सहित अन्य क्षेत्र में बेहतर करने का विकल्प भी मिल रहा है।
Published on:
10 May 2018 03:23 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
