
कार से मिली मासूम की लाश (Photo Patrika)
Crime News: बलौदा थाना क्षेत्र से 20 घंटे से लापता छह साल की मासूम बच्ची का शव कोरबा जिले में एक कार से बरामद हुआ। बच्ची को कार से ठोकर मारने के बाद बुजुर्ग दंपती बिना किसी को बताए इलाज कराने के लिए उसे कोरबा ले गए थे। जहां बच्ची की मौत हो गई तो डरा-सहमा बुजुर्ग बच्ची के शव को कार में ही लेकर घूमते रहे। शुक्रवार को कोरबा से जांजगीर-चांपा जिले की पुलिस ने बरामद किया। मामले में आरोपी पति-पत्नी के खिलाफ अपहरण व एक्सीडेंट का मामला दर्ज कर लिया है।
एसपी विजय पांडेय ने बताया कि बिलासपुर जिले के गांव कसौंदी की रहने वाली शिवांगी उर्फ पलक पटेल (6 वर्ष) अपने नाना के यहां बलौदा थाना क्षेत्र की ग्राम बछौद आई थी। 12 जून की शाम सड़क पार के दौरान कार ने टक्कर मार दी, इससे उसे गंभीर चोटे आई। कार चालक बकायदा रुका और इलाज के लिए बिना परिजनों को बताए ले गया।
इधर शिवांगी जब घर वालों को नहीं मिली तो उन्होंने आसपास लोगों से पूछताछ की तब पता चला कि बच्ची को किसी कार ने टक्कर मार दी थी और वहीं लोग ले गए हैं। परिजनों ने थाना बलौदा में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई। जांच के बाद आरोपी देवन्द्र प्रसाद वर्मा (72) व उसकी पत्नी रीना वर्मा 70 के खिलाफ एक्सीडेंट व अपहरण का मामला दर्ज कर आगे जांच की जा रही है।
आरोपी रिटायर्ड 70 वर्षीय बुजुर्ग है। हादसे के बाद बाद किसी को सूचना दिए बगैर बच्ची को सीधे कोरबा ले गए, फिर कोरबा के एक निजी क्लीनिक में इलाज कराया। जहां स्थिति देखते ही उसे रेफर कर दिया गया। फिर कोरबा के जिला अस्पताल लेकर पहुंचे तो बच्ची को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद बुजुर्ग सहम गया। बच्ची को कार में लेकर घुमता रहा। पुलिस ने जब आरोपी को पकड़ा तो वह बात नहीं कर पा रहा था। उसे पुलिस द्वारा बीपी व शुगर के मरीज होने के नाते पहले शांत कराया।
Updated on:
14 Jun 2025 07:33 am
Published on:
14 Jun 2025 07:33 am
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
