12 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

यहां थम नहीं रहा चोरी का सिलसिला, पुलिस भी है परेशान

चोरी की वारदात थमने का नाम नहीं ले रही

2 min read
Google source verification
janjgir champa industries,crime in janjgir police,janjgir crime news,

चोरी की वारदात थमने का नाम नहीं ले रही

बाराद्वार. नगर में चोरी की वारदात थमने का नाम नहीं ले रही है। नगर में सिलसिलेवार चोरी की घटनाएं हो रही हैं, लेकिन पुलिस हाथ में हाथ धरे बैठी है।

हर बार की तरह गुरुवार-शुक्रवार की दरम्यिानी रात अज्ञात चोरों ने फिर रेलवे कालोनी के पास रहने वाले किसान को निशाना बनाया और उसके घर से सोने चांदी के जेवर समेत तकरीबन 40 हजार का माल पार कर दिया।

मामले की रिपोर्ट पर पुलिस अज्ञात के खिलाफ धारा 457, 380 के तहत जुर्म दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार अमरनाथ सिंह हाल ही में अपनी बेटी की शादी किया था। शादी के बाद बचे जेवरों को वह आलमारी में रखा था।

बीती देर रात अज्ञात चोर उसके घर में घुसे और जेवर, नगदी, कपड़ा, बर्तन आदि सामान चोरी कर ले गए। चोरी गई संपत्ति की कीमत तकरीबन 40 हजार रुपए बताई जा रही है। पुलिस ने चोरों की तलाश शुरू कर दी है। नगरवासियों ने बताया कि नगर में हर दिन चोरी हो रही है, लेकिन पुलिस केवल जांच के नाम पर खानापूर्ति कर रही है। यहां रात्रिगश्त भी नहीं होती है। इसके चलते चोरों के हौसले बुलंद है। लगातार चोरी की घटना के बाद नगर वासियों में भय का माहौल है।

----------------

महिला का था नरकंकाल, पुष्टि हुई
जांजगीर-पामगढ़. दो दिन पहले पामगढ़ क्षेत्र के रसौटा में मिले नरकंकाल की पहचान भुईगांव निवासी एक महिला के रूप में हुई है। महिला तीन माह पहले अपने घर से निकली थी। उसकी दिमागी हालत ठीक नहीं होने से परिजन भी ध्यान नहीं दे रहे थे। आशंका व्यक्त की जा रही है कि महिला भूख प्यास के चलते खेत में मर गई होगी।फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।


पामगढ़ पुलिस को बुधवार की सुबह सूचना मिली कि रसौटा खार में एक नरकंकाल मिला है। शिर की खोपड़ी व शरीर की हड्डियां बिखरी पड़ी थीं। नरकंकाल देखकर ग्रामीणों में सनसनी फैल गई। पामगढ़ थाना प्रभारी एचसी टांडेकर आसपास के थानों से गुमशुदगी की फाइल खंगाल रहे थे। ४८ घंटे चली जांच के बाद पता चला कि १७ फरवरी को भुईगांव की एक महिला की गुमशुदगी की सूचना दर्ज की गई है।

उसके परिजनों को बुलाया गया। परिजनों को मौके में ले जाया गया। दरअसल मौके पर महिला का शाल पड़ा था। शाल को देखकर उसके परिजन उसकी पहचान कर पाए। नरकंकाल भुईगांव निवासी सरोजनी बाई सूर्यवंशी पति विष्णु सूर्यवंशी (२७) के रूप में पहचाना गया।