जांजगीर-चांपा. छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर जनरेशन कंपनी लिमिटेड द्वारा संचालित मड़वा पॉवर प्लांट में नौकरी लगवाने के नाम पर छह बेरोजगार युवकों से 18.80 लाख रुपए की ठगी करने वाले आरोपी लछनपुर निवासी रामगोपाल साहू पिता रम्हन लाल साहू के खिलाफ चांपा पुलिस ने धारा 420 के तहत ठगी का मामला दर्ज करने के बाद शुक्रवार को न्यायालय में पेश किया, जहां से न्यायालय ने उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।