24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

CG News: युक्तियुक्तकरण में लापरवाही, कलेक्टर ने बीईओ को मूल पद पर भेजा

CG News: छत्तीसगढ़ के जशपुरनगर जिले में कलेक्टर रोहित व्यास ने पत्थलगांव के प्रभारी बीईओ को हटाकर उनके मूल पद में भेजा। यह आदेश तत्काल प्रभावशील होगा।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जशपुर नगर

•

image

Shradha Jaiswal

•

Updated: 3 Aug 2025, 6:04 PM IST

रायपुर में शिक्षक युक्तियुक्तकरण विवाद(photo-patrika)

रायपुर में शिक्षक युक्तियुक्तकरण विवाद(photo-patrika)

CG News: छत्तीसगढ़ के जशपुरनगर जिले में कलेक्टर रोहित व्यास ने पत्थलगांव के प्रभारी बीईओ को हटाकर उनके मूल पद में भेजा। विनोद कुमार पैंकरा, प्रभारी विकासखंड शिक्षा अधिकारी पत्थलगांव के द्वारा युक्तियुक्तकरण की प्रक्रिया में व्यापक अनियमितता की पुष्टि की स्थिति में कार्यालयीन पत्र युक्तियुक्तकरण जशपुर 30 जून 2025 के माध्यम से सचिव, छत्तीसगढ़ शासन, स्कूल शिक्षा विभाग, मंत्रालय, महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर को अनुशासनात्मक कार्यवाही के संबंध में प्रस्ताव प्रेषित किया गया है।

CG News: पैंकरा को उनके व्यायाता मूल पद में भेजा गया

अत: उक्त स्थिति को दृष्टिगत रखते हुए वेदानन्द आर्य, प्रभारी विकासखंड स्त्रोत समन्वयक पत्थलगांव को आगामी आदेश पर्यन्त विकासखंड शिक्षा अधिकारी पत्थलगांव का कार्य सपादित किये जाने के लिए आदेशित किया जाता है। विनोद कुमार पैकरा (मूल पद व्यायाता), प्रभारी विकासखंड शिक्षा अधिकारी पत्थलगांव को उनके मूल पदस्थापना जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान जशपुर में व्यायाता के पद पर दायित्व निर्वहन के लिए आदेशित किया जाता है। यह आदेश तत्काल प्रभावशील होगा।

बड़ी खबरें

View All

जशपुर नगर

छत्तीसगढ़

ट्रेंडिंग