31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जशपुर से 35 लाख का 1 क्विंटल गांजा जब्त, ओडिशा से UP जा रहे 2 तस्कर गिरफ्तार, मास्टरमाइंड की तलाश जारी

Jashpur Crime News: नशे के खिलाफ पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। जशपुर पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर 100 किलो गांजा कार से जब्त किया है। जब्त किए गए गांजे की कीमत 35 लाख रुपए आंकी जा रही है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जशपुर नगर

•

image

Khyati Parihar

•

Updated: 14 Jan 2025, 5:34 PM IST

CG Crime News

CG Crime News: नशे के सौदागरों के खिलाफ प्रहार करते हुए जशपुर पुलिस ने लगभग 35 लाख रुपए मूल्य का 1 क्विंटल गांजा और स्विफ्ट कार जप्त करते हुए नशे की बड़ी खेप की तस्करी करते दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार, मुखबिर की सूचना पर तपकरा-घुमरा-बनडेगा जाने वाले मार्ग पर पुलिस द्वारा नाकाबंदी कर आरोपियों को धर दबोचा गया।

पकडे़ गए दोनों आरोपी सूरज गौतम पिता धीरन बलीराम गौतम उम्र 19 वर्ष निवासी मुशीलाठपुर थाना भदोही जिला भदोही और शिवम गुप्ता पिता वालेश गुप्ता उम्र 23 वर्ष निवासी सहरमा, दुर्गागंज थाना बरसठी जिला जौनपुर उत्तरप्रदेश के रहने वाले हैं। दोनों आरोपी मारुति स्विफ्ट कार से 1 क्विंटल गांजा को ओडिशा से उत्तरप्रदेश ले जा रहे थे। आरोपियों के विरुद्ध थाना थाना तपकरा में 20-(ख) (ग) एनडीपी एस एक्ट के तहत् अपराध पंजीबद्ध किया गया है।

मुखबिर से मिली थी सूचना

घटना के संबंध में पुलिस सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार 12 जनवरी को तपकरा पुलिस को मुखबिर द्वारा सूचना मिली की एक स्विफ्ट कार क्रमांक एमपी 09 सीएम 8238 से दो व्यक्ति ओडिशा राज्य से गांजा लेकर तपकरा, घुमरा, बनडेगा मार्ग से होते हुए उत्तरप्रदेश की ओर बिक्री करने के उद्देश्य से ले जा रहे हैं, जिसमे चालक नीला रंग का जींस पैंट व स्लेटी रंग का स्वेटर पहना है तथा कार के पीछे सीट में बैठा व्यक्ति नीला रंग का जैकेट व स्लेटी रंग का पैंट पहना है। इस सूचना पर थाना प्रभारी तपकरा उप निरीक्षक खोमराज ठाकुर द्वारा वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को अवगत कराया गया।

यह भी पढ़े: Bilaspur Crime News: दो टुकड़ों में मिला नवजात बच्चे का शव, शरीर का आधा हिस्सा गायब, जांच में जुटी पुलिस

दो आरोपी गिरफ्तार

पुलिस के अनुसार कार से गांजे के तस्करी कर रहे दोनो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। साथ ही तस्करी के लिए प्रयुक्त कार, आरोपियों के मोबाइल को भी पुलिस द्वारा जप्त कर लिया गया है। आरोपियों के विरुद्ध अपराध सबूत पाए जाने पर थाना तपकरा में एनडीपीएस एक्ट की विभिन्न घाराओं के तहत् अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना कार्यवाही की जा रही है। आरोपियों को न्यायिक रिमांड में भेजा जाएगा।

कार के चारों ओर तस्करों ने छिपा रखे थे गांजे

पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देश पर थाना तपकरा व थाना फरसबाहार की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना के आधार पर तपकरा, घुमरा, बनडेगा मार्ग में तत्काल नाकाबंदी की गई, तथा आने जाने वाले वाहनों को चेक किया जा रहा था।

इसी दौरान स्विफ्ट कार क्रमांक एमपी 09 सीएम 8238 आती दिखाई दी, जिसे नाकाबंदी कर रोक कर तलाशी लेने पर ड्राइवर के बगल वाली सीट के नीचे 7 पैकेट, पीछे की सीट के नीचे से 11 पैकेट व कार के पीछे डिक्की से 28 पैकेट इस प्रकार कुल 46 पैकेट, भूरे रंग की प्लास्टिक टेप से लिपटा हुआ गांजा बरामद किया गया। बरामद किए गए गांजे का कुल वजन 1 क्विंटल के करीब है, जिसकी बाजार में कीमत लगभग 35 लाख रुपए है।

पुलिस को पुख्ता सूचना मिली थी कि गांजे की तस्करी होने वाली है। तीन थानों की पुलिस को नाकेबंदी में लगाई गई थी, अंतत: तस्कर पुलिस की गिरफ्त में आए, इसके मास्टरमाइंड को पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है। - शशि मोहन सिंह, पुलिस अधीक्षक जशपुर।