27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

CG Crime News: खेत में मिली युवक की लाश, इस हाल में देख लोगों के उड़े होश, फैली सनसनी

CG Crime News: जशपुर जिले के पत्थलगांव में शुक्रवार को वार्ड क्रमांक 15 भाथुडांड जाने वाले मार्ग में सड़क किनारे एक खेत मे एक युवक की लाश मिली है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जशपुर नगर

•

image

Khyati Parihar

•

Updated: 5 Apr 2025, 8:44 AM IST

तुम गाड़ी ठीक से चलाया करो… बच्चे को ठोकर मारने पर भड़के परिजन, रात में बाइक चालक को पीटा, फिर सुबह हो गई मौत

CG Crime News: जशपुर जिले के पत्थलगांव में शुक्रवार को वार्ड क्रमांक 15 भाथुडांड जाने वाले मार्ग में सड़क किनारे एक खेत मे एक युवक की लाश मिली है। लाश को देख लोगों में दहशत का माहौल है। घटना की सूचना मिलते ही पत्थलगांव पुलिस घटनास्थल मे पहुंच गई थी।

घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार मृतक युवक की पहचान कापू थाना क्षेत्र के रानपुर नवापारा निवासी सुधन दास के रूप में की जा रही है, जो आमाकानी में एक शादी समारोह में शामिल होने आया था। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। शव की स्थिति देखकर ग्रामीणों ने हत्या की आशंका जताई है, क्योंकि युवक के गले में चोट के गहरे निशान पाए गए हैं। प्रारंभिक जांच में यह संदेह भी जताया जा रहा है कि कहीं और हत्या कर शव को यहां फेंका गया हो।

यह भी पढ़े: Sarpanch Murder Update: जादू-टोना के शक में महिला सरपंच की हत्या, धारदार हथियार से जेठ ने काटा गला, बाथरूम में मिली थी लाश

जांच में जुटी पुलिस

घटना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दिया है। पत्थलगांव एसडीओपी डॉ धुव्रेश जायसवाल ने बताया कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है और जल्द ही पूरे प्रकरण का खुलासा किया जाएगा। इस घटना से आमजन में दहशत का माहौल है, वहीं मृतक के परिजन गहरे सदमे में हैं, अब देखना होगा कि युवक की पत्थलगांव में उपस्थिति और उसकी संदिग्ध मौत के पीछे की क्या सच्चाई है।