इसी आधार पर पुलिस ने पतासाजी कर कांसी सोनी को धरमजयगढ़ क्षेत्र से अभिरक्षा में लिया एवं पूछताछ करने पर बताया कि वह मृतिका से बातचीत करता था। शुरू में तो वह कुछ भी बताने को तैयार नहीं था, पर मनोवैज्ञानिक तरीके से पूछताछ करने पर उसने बताया कि वह दिनांक 28 सितबर के शाम को मृतक महिला से मिलने गया था और अपने पास एक चाकू रखा रखा। कांसी सोनी का ईरादा महिला को मारना नहीं था, बल्कि उसे मात्र डराना था, बातचीत के दौरान वह महिला को डराने का प्रयास कर रहा था कि, छीना-झपटी के दौरान चाकू से महिला के गले में चोट लग गई।