संन्यासी के संपर्क में आते ही आया बदलाव
बकौल एक्का, चार साल तक इंजीनियरिंग की पढ़ाई की और फिर मैं अहमदाबाद चला गया, जहां इंग्लिश स्पोकन कोर्स का कोचिंग इंस्टीटयूट चलाने लगा। वहीं मेरी मुलाकात नाथ संप्रदाय के एक गुरु से हुई, जिन्हें अंग्रेजी सिखाने वाले की जरूरत थी। बस, यही वह वक्त था, जब मैं बाबानाथ बन गया।