जशपुरनगर. Girl raped: फेसबुक के जरिए एक युवक व युवती की दोस्ती हुई। इस बीच दोनों बातचीत करने लगे और युवक ने शादी का झांसा देकर युवती से शारीरिक संबंध (Physical relation) स्थापित किया। इसके बाद से युवक ने कई बार युवती को अपनी हवस का शिकार बनाया। जब युवती ने युवक से शादी करने की बात कही तो वह इनकार करने लगा। इसकी रिपोर्ट पीडि़ता ने थाने में दर्ज कराई। पुलिस जब युवक को पकडक़र थाने लाई तो वह खुश था। उसने युवती से शादी करने की जगह जेल जाना ज्यादा बेहतर समझा। वह खुशी-खुशी जेल चला गया। युवक की यह हरकत देखकर पुलिस भी हैरान रह गई।