24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Jashpur Jamboori: Video: देशदेखा की पहाडिय़ों में जशपुर जंबूरी का रोमांच शुरु, कला-संस्कृति व पर्यटन स्थल से युवा होंगे रूबरू

Jashpur Jamboori: जशपुर जंबूरी उत्सव में शामिल होने पहुंचे कई राज्यों के युवा, जशपुर की कला-संस्कृति, पर्यटन स्थल से लेकर स्थानीय कलाओं से होंगे परिचित, 17 से 20 अक्टूबर तक होना है आयोजन
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जशपुर नगर

•

image

Ram Prawesh Vishwakarma

•

Updated: 18 Oct 2024, 6:37 PM IST

Jashpur Jamboori

Stay hut

जशपुरनगर. Jashpur Jamboori: जशपुर की देशदेखा पहाड़ी 4 दिवसीय युवा उत्सव जशपुर जंबूरी (Jashpur Jamboori) का साक्षी बन रहा है। यह प्रदेश के सीएम विष्णुदेव साय के प्रयासों से आयोजित हो रहा है। कार्यक्रम का उद्देश्य जशपुर की संस्कृति, पर्यटन और युवा शक्ति को एक मंच पर लाना है। इसमें देशभर के युवा विभिन्न सांस्कृतिक और साहसिक गतिविधियों में भाग ले रहे हैं।

जिला प्रशासन द्वारा देशदेखा में युवाओं के लिए जशपुर जंबूरी (Jashpur Jamboori) का आयोजन 17 से 20 अक्टूबर तक किया गया है। कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल और जिला पंचायत सीईओ अभिषेक कुमार के दिशा-निर्देशन में 17 अक्टूबर को समारोह का उद्घाटन हुआ।

इस मौके पर पारंपरिक नृत्य, चित्रकारी तकनीक सांस्कृतिक संगीत प्रदर्शन, शाम की लाइट परेड का आयोजन हुआ। इसी तरह 18 अक्टूबर को (Jashpur Jamboori) योग और कल्याण सत्र, इंटरएक्टिव आर्ट इंस्टालेशन, स्थानीय थिएटर प्ले, खाद्य और शिल्प मेला, गाला डिनर,

19 अक्टूबर को बच्चों की गतिविधि मेला, फोटोग्राफी प्रदर्शनी, मिट्टी के बर्तनों की कार्यशाला, सांस्कृतिक संगीत प्रदर्शन, शाम नृत्य पार्टी एवं अंतिम 20 अक्टूबर को फैमिली फन डे, सामुदायिक कला और समारोह का समापन किया जाएगा।

एडवेंचर स्पोट्र्स की गतिविधियां होंगी आकर्षण

यह आयोजन (Jashpur Jamboori) न केवल जशपुर की प्राकृतिक सुंदरता और सांस्कृतिक धरोहर को प्रदर्शित कर रहा है, बल्कि युवाओं के बीच आपसी संवाद और सहयोग को बढ़ावा देने का भी एक अनूठा प्रयास है। युवाओं को एडवेंचर स्पोट्र्स जैसे- क्लाइम्बिंग और नैचरल वॉक जैसी गतिविधियों में भाग लेने का अवसर मिल रहा है।

जशपुर जंबूरी (Jashpur Jamboori) फिलहाल साबित कर दिया है कि यह क्षेत्र न केवल अपनी सांस्कृतिक धरोहर और प्राकृतिक सुंदरता के लिए जाना जाएगा, बल्कि युवाओं के रोमांच और एकता का प्रतीक भी बनेगा।

यह भी पढ़ें:Jash pure brand: मुंबई में पसंद किया जा रहा जशपुर का जश प्योर ब्रांड, स्टॉल में इन चीजों की बढ़ी डिमांड

Jashpur Jamboori: युवाओं का है ये कहना

जशपुर जंबूरी में शामिल होने पहुंचे रायगढ़ के रोशन सिंह ने कहा जशपुर की खूबसूरती देख कर बहुत अच्छा लगा और साहसिक खेलों में भाग लेने का मौका मिलना एक बेहतरीन अनुभव रहा।

रांची की दीपिका रानी(Jashpur Jamboori) ने भी जशपुर के प्राकृतिक सौंदर्य की प्रशंसा करते हुए कहा कि यहां की खूबसूरती अभिभूत करने वाली है।

बड़ी खबरें

View All

जशपुर नगर

छत्तीसगढ़

ट्रेंडिंग