घटना के संबंध में पीड़ितों का कहना है कि वे पत्थर तोड़कर जीवन यापन करते हैं। इसके साथ पत्थरों के सिलबट्टे सहित अन्य सामग्री बनाकर उसे बाजार में बेचकर वो अपने परिवारजनों के जीवन यापन करते हैं। ग्राम फरसाटोली काजूबाड़ी, निवासी युवक बाबूलाल विश्वकर्मा पिता सुखीराम उम्र 25 वर्ष लगभग का कहना है कि बीडीसी प्रत्याशी सावित्री रामप्रसाद यादव के घर उसने, एक ओखली पत्थर 1 एक हजार रुपए में बेचा था जिसका 800 सौ रुपए मिले थे और शेष बचे 200 सौ रुपए को लेने उनके घर गोलियागढ़ गया था।