7 मई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

आजमगढ़ की लुटेरी बहनें जौनपुर से गिरफ्तार, दरगाह में रंगे हाथों पकड़ी गयीं

क्राइम करने के लिये आजमगढ़ से जौनपुर आती थीं दोनों बहनें, दरगाह पर आयी महिलाएं होती थीं उनका आसान शिकार।

2 min read
Google source verification
Girl

गर्ल

जौनपुर. यूपी के जौनपुर में पुलिस के हत्थे ऐसी दो सगी बह चढ़ी हैं जो क्राइम करने के लिये आजमगढ़ से जौनपुर आती थीं। लुटेरी बहनों को पुलिस ने गिरफ्तार नहीं किया बल्कि भीड़ ने उन्हें दबोचा और उसके बाद पुलिस को बुलाकर उनके हवाले कर दिया। जौनपुर में दरगाह पर आयी महिलाएं इन बहनों का आसान शिकार होती थीं। इस बार भी वह पहुंचीं और दो महिलाओं को शिकार बना भी लिया, पर तीसरा चांस नहीं मिला और लोगों ने रंगे हाथों पकड़ लिया।


इसे भी पढ़ें
अटल बिहारी वाजपेयी ने नरेन्द्र मोदी ही नहीं इन नेताओं को भी पढ़ाया था राष्ट्रधर्म का पाठ


खुटहन स्थित गौसपीर दरगाह में जायरीनों की चेन स्नेचिंग आज़मगढ़ की दो सगी बहनें करती थीं। इस बार वह फिर पहुंचीं और दो महिलाओं की चेन उड़ा दिया। इसके बाद जब इन्होंने तीसरी महिला के गले पर हाथ रखा तो उसने दबोच लिया। शोर मचा तो भीड़ जुट गई। सूचना पर पुलिस भी आ गई। तलाशी लेने पर उनके पास से दो चेन बरामद हुई।


इसे भी पढ़ें
अटल बिहारी वाजपेयी के लिये ये साधारण व्यक्ति था बहुत खास, उनकी मौत के बाद बेटी को बुलाकर मंत्री बनवाया था


घटना साप्ताहिक मेले की है, इस बार नौचंदी होने के कारण भीड़ अधिक थी। शहर के ताड़तला से आई बदरे आलम की पत्नी मुन्नी खातून ने अचानक शोर मचाना शुरू कर दिया कि उसकी चेन किसी ने उड़ा दी। अभी लोग वहां पहुंचे ही थे कि पट्टी नरेंद्रपुर के मजीद अहमद की पत्नी हसीना खातून भी यही शोर मचाने लगीं। इसी थाना क्षेत्र के बड़सरा गांव की सुशीला देवी को आभास हुआ कि उनके गले की चेन कोई खींच रहा है तो उन्होंने महिला स्नेचर का हाथ पकड़ लिया।


इसे भी पढ़ें
अटल जी 2 किमी पैदल चलकर पहुंच गए थे कलेक्ट्रेट, उन्हें सामने देखकर DM भी रह रह गया था हक्का-बक्का


हालांकि इसके पहले छीनी गई चेन वह अपनी साथी को थमा चुकी थी। शोरगुल पर जुटी भीड़ ने दोनों को दबोच लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपित दो सगी बहनों सीमा पत्नी अभिषेक, रंजना पत्नी आकाश निवासी रानी की सराय, जिला आजमगढ़ की तलाशी ली तो उनके पास से तीनों चेन बरामद हो गई। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
By Javed Ahmad

बड़ी खबरें

View All

जौनपुर

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग