4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

हाड़ौती में विधानसभा चुनाव का शंखनाद बुधवार से, चुनावी बिगुल फूंकने पहुंचेंगे राहुल गांधी

www.patrika.com/rajasthan-news/
2 min read
Google source verification
Jhalawar

हाड़ौती में विधानसभा चुनाव का शंखनाद बुधवार से, चुनावी बिगुल फूंकने पहुंचेंगे राहुल गांधी

झालावाड़। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी हाड़ौती में विधानसभा चुनाव का शंखनाद बुधवार से करेंगे। राहुल गांधी सुबह 11.30 बजे हैलीकाप्टर से पं. दीन दयाल कोलाना हवाई पट्टी पर उतरेंगे। यहां से सीधे सभास्थल पर पहुंचेंगे। मंगलवार को सभा स्थल प्रवीण शर्मा क्रिकेट ग्राउंड पर पुलिस प्रशासन व एसपीजी ने पूरी तरह से सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। एसपीजी ने मंच व्यवस्था व सभा स्थल का गहनता से निरीक्षण किया तथा सुरक्षा की दृष्टि से जो भी कमियां थी, उन्हें अपने हिसाब से पूरी करवाई। आने-जाने का रास्ता व रोड शॉ के दौरान किधर से रास्ता होगा ये भी स्वयं एसपीजी ने तय किया है।


READ MORE: रिटायरमेंट फंक्शन से ठीक पहले इस सरकारी कर्मचारी को लगा इतना बड़ा झटका, अचानक खुशियां हुईं काफूर

सीएम के गृह क्षेत्र में फूंकेंगे चुनावी बिगुल

दरअसल, कोटा, बारां, झालावाड़, बूंदी चारों जिले से कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की सभा में कांग्रेस कार्यकर्ता बड़ी तादाद में पहुंचेंगे । वहीं पीसीसी अध्यक्ष सचिन पायलेट शाम को झालावाड़ आएंगे। सीएम के गृह क्षेत्र में चुनावी बिगुल फूंकने लिए राहुल गांधी का ये दौरा अहम माना जा रहा है। जन सभा के दौरान सुरक्षा में किसी प्रकार की चूक नहीं हो इसके लिए चप्पे-चप्पे पर पुलिस के जवान तैनात रहेंगे। एसपीजी ने सुरक्षा को लेकर पुख्ता इंतजाम किए हैं। वहीं राहुल को सुनने को लेकर लोगों में उत्साह देखने को मिल रहा है।

READ MORE: दस लाख रुपए की पंजाब ले जाई जा रही सात किलो अफीम जब्त

राहुल की सभा में ऐसी होगी सुरक्षा व्यवस्था, चप्पे चप्पे पर पुलिस जवान

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की सभा में सुरक्षा के लिहाज से बड़ी संख्या में पुलिस कर्मी तैनात रहेंगे। इसके चलते करीब 500 पुलिसकर्मी, एडीशनल एसपी- 3 डीवाईएसी- 9 जबकि बाहर से भी पुलिस बुलाई गई है। इनमें 50 पुलिसकर्मी बारां से, 50 बूंदी से व एसएचओ-27 तथा सीआई- आठ जिले के सीआई-7 - सीआईएसएफ व आरएसी की एक- एक कंपनी तैनात रहेगी।