जो दुकान आवंटित, उसी पर होगी बिक्री:
जिला प्रशासन ने पटाखों की सुरक्षित बिक्री के लिए अस्थाई मार्केट लगाकर बिक्री की व्यवस्था करने का निर्णय किया है। एक सप्ताह में अस्थाई लाइसेंसों की जांच का कार्य पूरा कर लिया जाएगा जिस लाइसेंसी को जो दुकान आवंटित होगी, वह केवल उसी जगह पटाखों की बिक्री कर सकेंगे। इसके अलावा कहीं और बिक्री को अवैध माना जाएगा।