उन्होंने बताया कि एमबी प्लो से जुताई करने से कल्टीवेयर की तुलना में 9 से 12 इंच की गहराई तक जुताई होती है। जिससे नीचे जाने वाले पोषक तत्व ऊपर आ जाते हैं, साथ ही उर्वरकता भी बढ़ती है। कृषि विभाग के अधिकारी भी किसानों को खेत में जुताई करने की सलाह दे रहे हैं। जिससे फसल के लिए वरदान साबित होता है। ऐसा करने से खरपतवार नियत्रंण के अलावा कीड़ों के अण्ड़े, मकोड़े आदि ऊपर आकर धूप से नष्ठ हो जाते है। यदि जमीन के नीचे फफूंद भी होगी तो वह भी खत्म हो जाती हैं। इससे फसल स्वस्थ्य व पैदावार अच्छी होती है।