6 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पिस्टल तानकर गोली मारने की धमकी देता रहा हिस्ट्रीशीटर, पुलिस ने घेरकर दबोचा, सामने आया Video

झालावाड़ जिले के डग थाना क्षेत्र में पकड़ने के लिए आई पुलिस टीम पर एक हिस्ट्रीशीटर ने फायर कर दिए। पुलिस की गिरफ्त से बचने के लिए वह मकान की दीवार से कूदकर खेतों में भाग गया।

2 min read
Google source verification
history sheeter arrested by jhalawar police

झालावाड़। जिले के डग थाना क्षेत्र में पकड़ने के लिए आई पुलिस टीम पर एक हिस्ट्रीशीटर ने फायर कर दिए। पुलिस की गिरफ्त से बचने के लिए वह मकान की दीवार से कूदकर खेतों में भाग गया। पीछा कर रहे पुलिसकर्मियों ने उसे पकड़ना चाहा तो उसने पिस्टल निकालकर उन पर तान दी। वह लगातार जान से मारने की धमकी देते हुए वहां से भागने की कोशिश करता रहा, लेकिन पुलिसकर्मियों ने बहादुरी दिखाते हुए उसे पिस्टल समेत दबोच लिया। इस समूचे घटनाक्रम का लाइव वीडियो भी सामने आए। अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक दिनेश एम.एन. इसे सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए झालावाड़ पुलिस की कार्रवाई की सराहना की।

जिला पुलिस अधीक्षक ऋचा तोमर ने बताया कि चुनाव के मद्देनजर पुलिस अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है। इसके तहत डग के थानाधिकारी रघुवीर सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम रविवार को घाटाखेडी गांव में हिस्ट्रीशीटर और मादक पदार्थों के तस्कर कैफ खान को पकडऩे गई थी। उस समय वह घर पर ही मौजूद था।

पुलिस टीम को देखकर उसने पिस्टल निकाल ली और वह मकान की छत पर चढ़ गया। पुलिस टीम ने उसे नीचे आने के लिए कहा, लेकिन वह छत से दूसरे मकान पर होते हुए दीवार कूदकर खेतों की तरफ भाग गया। पुलिस कर्मियों ने उसका पीछा किया तो उसने एक फायर कर दिया।

इस बीच पुलिसकर्मियों ने उसे चारों तरफ से घेर लिया। यह देखकर उसने दूसरा फायर भी कर दिया, लेकिन संयोग से गोली किसी को नहीं लगी। पुलिसकर्मी लगातार उसे सरेंडर करने के लिए समझाते रहे, लेकिन उसने पुलिसकर्मियों पर पिस्टल तान दी और जान से मारने की धमकी देने लगा। उसे बातों में लगाकर दो पुलिसकर्मियों ने फुर्ती दिखाते हुए उसे पकड़ लिया और पिस्टल जमीन की तरफ कर दी। इसके बाद सभी पुलिसकर्मियों ने उसे दबोच लिया। उसके कब्जे से पिस्टल और तीन कारतूस बरामद किए गए।

यह भी पढ़ें : पत्नी की हत्या के बाद विषाक्त पदार्थ का सेवन कर थाने पहुंचा पति, बोला-मुझे गिरफ्तार कर लीजिए

डग थाने का हिस्ट्रीशीटर है आरोपी
पुलिस अधीक्षक के अनुसार आरोपी डग थाने का हिस्ट्रीशीटर है। उसके खिलाफ 7 मामले दर्ज है। इनमें पांच एनडीपीएस और दो मारपीट के प्रकरण है। कार्रवाई करने वाली टीम में एएसआई लाल सिंह, हैड कांस्टेबल अरविन्द कुमार, कांस्टेबल विष्णु कुमावत, हनुमान, मुकेश कुमार, बृजेश कुमार, मनीष कुमार, रामेश्वर सिंह शामिल थे।