8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सरपंच ने मांगी लाखों रुपए की रिश्वत, इस तरह पकड़ा गया

जिले की बकानी पंचायत समिति के देवनगर में निर्माण कार्य के बिलों पर हस्ताक्षर करने के लिए सरपंच अपनी ग्राम विकास अधिकारी (वीडीओ) से सात प्रतिशत कमीशन के रूप में 3 लाख 22 हजार रुपए की घूस मांग रहा था।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

झालावाड़

•

image

Santosh Trivedi

•

Updated: 15 Mar 2023, 2:57 PM IST

msg356744430-64791.jpg

झालावाड़ @ पत्रिका. जिले की बकानी पंचायत समिति के देवनगर में निर्माण कार्य के बिलों पर हस्ताक्षर करने के लिए सरपंच अपनी ग्राम विकास अधिकारी (वीडीओ) से सात प्रतिशत कमीशन के रूप में 3 लाख 22 हजार रुपए की घूस मांग रहा था। ग्राम विकास अधिकारी ने सरपंच को अपने घर पर बुलाया और एसीबी में शिकायत कर दी।

यह भी पढ़ें : गांव हो तो ऐसा: गरीब पिता की मौत के बाद 2 बेटियों की शादी पर आया संकट, ग्रुप बनाकर कुछ ही घंटों में लगा दिया रुपयों का ढेर

मौके पर पहुंची एसीबी की टीम ने सरपंच को तीन लाख रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार कर लिया। एसीबी के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने बताया कि ग्राम पंचायत रीछवा के वीडीओ बालमुकुन्द गुर्जर के पास देवनगर पंचायत का अतिरिक्त चार्ज है। इस पंचायत में इंटरलॉकिंग समेत विभिन्न निर्माण कार्यों के बदले 46 लाख रुपए का भुगतान करना था। इसमें से शेष 3.85 लाख रुपए के बिलों पर हस्ताक्षर करने के लिए देवनगर सरपंच रामबाबू मेघवाल बतौर कमीशन रिश्वत मांग रहा था।