5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

#sehatsudharosarkar: झालावाड़ के जनाना हॉस्पिटल में प्रसूता की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

झालावाड़ के हीराकुंवर बा जनाना चिकित्सालय में लगातार दो दिन में दो प्रसूताओं की मौत हो गई। नाराज परिजनों ने हॉस्पिटल में हंगामा कर दिया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

झालावाड़

•

image

Vineet Kumar Singh

•

Updated: 19 Sep 2017, 1:52 PM IST

Healthcare in India, Healthcare in Rajasthan, National health mission, sehatsudharosarkar, Maternal Mortality in Jhalawar, Maternal Mortality in Rajasthan, Janana Hospital Jhalawar, Heera Kunwar Ba Hospital Jhalawar, Negligence in Treatment

Maternal mortality in Jhalawar Janana Hospital

झालावाड़ के हीराकुंवर बा जनाना चिकित्सालय में भर्ती एक प्रसूता की सोमवार को मौत हो गई। जिसके बाद परिजनों ने चिकित्सकों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हॉस्पिटल में हंगामा कर दिया। जिसके बाद एसडीएम की मौजूदगी में प्रसूता का पोस्टमार्टम कराया गया। हॉस्पिटल में दो दिनों में प्रसूता की मौत का दूसरा मामला है।







राड़ी के बालाजी रोड निवासी पूजा को परिजनों ने प्रसव के लिए रविवार के दिन हॉस्पिटल में भर्ती कराया था। भर्ती कराते समय उसकी हालत ठीक थी, लेकिन रविवार देर रात अचानक ब्लड प्रेशर बढ़ने के साथ ही ऑक्सीजन की कमी होने लगी। जिसके बाद चिकित्सकों ने उसे वेंटीलेटर लगा दिया। इसके बाद पूजा की हालत सुधरने के बजाय और भी बिगड़ती चली गई। सोमवार को सुबह करीब 7 बजे उसकी मौत हो गई।

Read More: #sehatsudharosarkar: अस्पतालों की व्यवस्थाएं वेंटीलेटर पर और वेंटीलेटर पड़े हैं खराब

चिकित्सकों पर लगाया लापरवाही का आरोप

मौत की खबर लगते ही पूजा के परिजन जनाना चिकित्सालय के मुख्य द्वार पर इकट्ठा हो गए और चिकित्सकों पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाकर हंगामा करने लगे। परिजनों का आरोप है कि रात में पूजा की हालत ज्यादा खराब होने के बाद भी सीनियर डॉक्टर उसे देखने नहीं आए। परिजनों ने चिकित्सालय अधीक्षक से भी अपनी शिकायत दर्ज कराई। हंगामे की खबर लगते लगते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और परिजनों को समझाइश कर मामला शांत कराया।

Read More: हर दुख दर्द मिटा देगी ये सुपर मैन वाली गुल्लक

दो चिकित्सकों को सौंपी जांच

पूजा की मौत के मामले में चिकित्सालय अधीक्षक ने प्रसूति रोग विभाग की डॉ.मंजू अग्रवाल एवं डॉ. सी.एस. गर्ग की समिति बनाकर जांच सौंप दी है। अधीक्षक ने खुद भी पूजा की मेडिकल रिपोर्ट देखीं। हालांकि पूजा के परिजन संबंधित विभाग के चिकित्सकों को ही जांच सौंपे जाने से नाराज हैं। उन्होंने इसकी शिकायत जिला कलक्टर से भी की है। जिसके चलते काफी कोशिशों के बाद दोपहर दो बजे उपखंड अधिकारी की अगुवाई में पोस्टमार्टम की कार्रवाई हो सकी।

Read More: राजस्थान में पीना है पानी तो दिखाना पड़ेगा आधार कार्ड

बेटे को दिया जन्म

पूजा के पति योगराज कश्यप ने बताया कि जिस समय प्रसव होने वाला था, तब ऑपरेशन थियेटर में मौजूद चिकित्सक ने एमबीबीएस प्रथम वर्ष की छात्राओं को बुलाकर ऑपरेशन करवा दिया। शिकायत करने पर डॉक्टर ने छात्राओं को हटाने की बजाय योगराज को डांटकर भगा दिया। उन्होंने चिकित्सकों पर आरोप लगाया कि यदि वह ऑपरेशन के दौरान लापरवाही नहीं करते तो पूजा की जान नहीं जाती। मृत्यु से पहले पूजा ने बेटे को जन्म दिया था।