अजीब सी आवाज सुनकर देखने गया घायल शफ ीक मोहम्मद ने बताया कि सुबह 11 बजे भैंस को इंजेक्शन लगवाकर वह खेत पर गया था। पास में झाडिय़ों में से अजीब सी आवाज आ रही थी। उसने पास जाकर देखा तो अचानक उस पर पैंथर ने हमला कर दिया। पैंथर के हमले से उसके कमर में पंजे के गहरे निशान हो गए। इसके बाद करीब चार बजे खेत की तरफ गए उसके भाई युसुफ और फरीद पर भी हमला कर दिया। युसुफ के सिर, गर्दन व हाथ पर गहरी चोटें आई हैं।