6 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

घरवालों से छुपकर अंधेरे में शराब पी रहा था युवक, पड़ गए लेने के देने

अंधेरे में बैठकर शराब पीना युवक को भारी पड़ गया, जब उसे सुनसान जगह पर जहरीले कीड़े ने काट लिया। इससे उसकी हालत बिगड़ गई और उसे झालावाड़ राजकीय जिला चिकित्सालय में भर्ती कराना पड़ा।

less than 1 minute read
Google source verification
take_alcohal.jpg

प्रतीकात्मक तस्वीर

पत्रिका न्यूज नेटवर्क/झालरापाटन। अंधेरे में बैठकर शराब पीना युवक को भारी पड़ गया, जब उसे सुनसान जगह पर जहरीले कीड़े ने काट लिया। इससे उसकी हालत बिगड़ गई और उसे झालावाड़ राजकीय जिला चिकित्सालय में भर्ती कराना पड़ा।

कस्बे के सूरजपोल दरवाजा क्षेत्र निवासी 28 वर्षीय दिनेश रैगर ने घरवालों से छुपकर अपने मकान के पास ही स्थित सुनसान जगह पर अंधेरे में बैठकर शराब पी। इसी दौरान किसी जहरीले कीड़े ने उसके पैर की उंगली में काट लिया, इससे उसकी हालत बिगड़ गई।

यह भी पढ़ें : बेटे का फर्ज निभाते हुए मां को पांच बेटियों ने दिया कंधा, देखकर सबकी आंखें नम हो गई

उसने परिजनों को पूरी बात बताई और बेहोश हो गया। उसे गुरुवार रात 11 बजे परिजनों ने जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने उसकी नाजुक हालत को देखते हुए उसे आईसीयू वार्ड में भर्ती किया। जहां अभी भी उसकी हालत नाजुक है।

यह भी पढ़ें : पूर्व सरपंच और बेटे की सड़क हादसे में मौत, गांव में किसी के घर नहीं जले चूल्हे

थानाधिकारी महावीर सिंह ने बताया कि दिनेश बयान देने की स्थिति में नहीं है। उसे होश आने के बाद उसके बयान लिए जाएंगे। फिलहाल परिजनों का कहना यही है कि जहरीले कीड़े के काटने के कारण उसकी हालत बिगड़ी है।